वनलाइनर समसामयिकी

  • 30 अक्टूबर, 2022 को छठ पर्व के अवसर पर गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज के टूटने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई है, यह ब्रिज किस नदी पर बना था? - मच्द्दू नदी
  • 9 अक्टूबर, 2022 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के गुवाहाटी में पूर्वोत्तर परिषद की कौन-सी पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की? - 70वीं
  • 8 अक्टूबर, 2022 को गुवाहाटी, असम में ‘मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ बैठक की अध्यक्षता किसके द्वारा की गई? - गृह मंत्री अमित शाह
  • 6 अक्टूबर, 2022 को एनटीपीसी ने बिजली उत्पादन के दौरान कार्बन गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने हेतु गैस टर्बाइनों में हाइड्रोजन को-फायरिंग के निष्पादन के लिए किस कम्पनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? - जीई गैस पावर
  • 11 अक्टूबर, 2022 को आयुष मंत्रालय और सीएसआईआर- निस्पर ने आयुर्वेद@2047 पर एक विशेष सत्र का आयोजन कहां किया गया? - नई दिल्ली
  • उपभोक्ताओं से संबंधित विचाराधीन मामलों को निपटाने के लिए देश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कब किया जाएगा? - 12 नवंबर, 2022
  • 7 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने निर्माण भवन से स्वास्थ्य और ऊर्जा पर उच्च स्तरीय गठबंधन की किस बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया? - दूसरी बैठक
  • हाल ही में आईएफएफआई, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, के 53वें संस्करण ने आधिकारिक तौर पर मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष व्यवस्था की शुरुआत की है। 20-28 नवंबर, 2022 के दौरान महोत्सव में भारत और दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ समकालीन व क्लासिक फिल्मों का एक संग्रह पेश किया जाएगा। यह महोत्सव कहां आयोजित किया जायेगा? - गोवा में
  • 4 अक्टूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत में 5जी सेवाओं के ऐतिहासिक शुभारंभ के अवसर पर एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार महोत्सव, छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 का आयोजन कहां किया गया? - नई दिल्ली
  • 23 सितंबर, 2022 को खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर किस मंत्रालय ने 10 यूटड्ढूब चैनलों के 45 यूटड्ढूब वीडियो ब्लॉक करने का निर्देश यूटड्ढूब को दिया है? - सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • 26 सितंबर, 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किसान सम्मेलन को संबोधित किया, यह कहां आयोजित किया गया था? - गुजरात के अहमदाबाद में
  • किस मंत्रालय द्वारा ‘मेला मोमेंट्स’ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है? - संस्कृति मंत्रालय
  • 1-4 अक्टूबर, 2022 के मध्य ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का दिल्ली में आयोजन कौन-सा संस्करण था? - छठा संस्करण
  • हाल ही में ‘राज्यों के आईटी मंत्रियों का डिजिटल इंडिया सम्मेलन’ कहां आयोजित किया गया? - नई दिल्ली
  • हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा में कितने प्रतिशत सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखने की अनुमति दी है? - 25 प्रतिशत
  • 5 अक्टूबर, 2022 स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड ने प्रमुख आयुर्वेद अस्पताल श्रृंखला ‘अयूर वैद’ में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी। यह सौदा 26-4 करोड़ रुपये में हुआ है।
  • 27 सितम्बर, 2022 को केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में 13वीं फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 का उद्घाटन किया। इसका विषय क्या था? - ‘शिक्षा से रोजगार तक-इसे संभव बनाना’
  • हाल ही में रिलायंस जियो के किस व्यक्ति को टाइम पत्रिका ने ‘टाइम100 नेक्स्ट’ की सूची में शामिल किया है। वह इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय बन गए हैं? - चेयरमैन आकाश अंबानी को
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कारों में 6 एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को कब तक के लिए टाल दिया गया है? - 1 अक्टूबर, 2023 तक
  • हाल ही में देश को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। पीएम मोदी ने स्वदेश निर्मित हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को किन दो स्टेशनों के मध्य हरी झंडी दिखाई? - गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल
  • हाल ही में किस आयोग ने एक एंड्रॉयड मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो लोगों को यूपीएससी की परीक्षा और भर्ती से संबंधित जानकारियां मुहैया कराएगा? - संघ लोक सेवा आयोग ने
  • भारत में 17 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन के अवसर पर 8 चीतों को अफ्रीका के नामीबिया से भारत लाया गया था, जिसे मध्य प्रदेश राज्य के कुनो नेशनल पार्क में रखा गया है। इनकी सुरक्षा के नजरिये से सरकार ने कितने सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है? - 9 सदस्यीय
  • हाल ही में भारत ने राजदूत डोनाल्ड ब्लोम के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK की यात्रा पर आपत्ति जताई है। यह किस देश के राजदूत हैं? - अमेरिकी
  • हाल ही में रेल मंत्रालय ने मैसूर-बेंगलुरु के मध्य चलने वाली टीपू एक्सप्रेस का नाम बदलकर क्या नाम कर दिया है? - वोडेयार एक्सप्रेस
  • हाल ही में पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस देश से 60 लाख मच्छरदानी की खरीद को मंजूरी दे दी है, ताकि अभूतपूर्व बाढ़ के कारण मलेरिया और जल जनित अन्य बीमारियों के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके? - भारत
  • वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस का 14वां संस्करण फरवरी 2023 में कहां आयोजित किया जाएगा? - मुंबई
  • भारत ने असमानता की खाई पाटने में 161 देशों की ‘असमानता सूचकांक’ में कमी लाने की नवीनतम प्रतिबद्धता’ में पिछली रिपोर्ट में भारत 129वें स्थान पर था। इस वर्ष छः पायदान का सुधार के साथ कौन-सा स्थान प्राप्त किया है? - 123वां
  • असमानता सूचकांक को ऑक्सफैम इंटरनेशनल एण्ड डेवलपमेंट फाइनेंस इंटरनेशनल द्वारा तैयार की गई; जिसमें दूसरे स्थान पर जर्मनी तथा तीसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया है, इसमें शीर्ष स्थान किस देश का है? - नार्वे

राष्ट्रीय परिदृश्य