नेशनल एक्सपो: स्टार्टअप्स-2022 सम्‍मेलन

26 सितंबर, 2022 को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प पर पर्यावरण के अनुकूल नेशनल एक्सपो स्टार्टअप-2022 का चेन्नई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया।

उद्देश्यः इको सिस्टम को बढ़ावा देना और प्रतिबंधित एकल वस्तुओं के स्थान पर इको विकल्प को शामिल किया जाना।

  • इको विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए यह देश की पहली प्रदर्शनी और स्टार्टअप सम्मेलन है। यह सम्मेलन समुद्री प्लास्टिक कचरे पर चुनौतियों और समाधान के साथ ही इको विकल्पों का एक मंच है।
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और तमिलनाडु सरकार द्वारा एक्सपो और स्टार्टअप सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है?

  • प्लास्टिक से बनी वह वस्तुएं, जो सिर्फ एक बार उपयोग की जाती है, जिन्हें रिसाइकिल नहीं किया जा सकता है, उसे सिंगल यूज प्लास्टिक कहते हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण में खतरनाक कैमिकल घुल जाते हैं, जिससे जानवर और इंसान दोनों को नुकसान होता है। भारत सरकार ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के तहत 1 जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी 19 वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी है।

राष्ट्रीय परिदृश्य