• क्रॉनिकल प्रारंभिक परीक्षा टेस्ट सीरीज 2021
  • लॉग-इन
  • पंजीकृत करें
  • खरीदें
  • होम
  • सामयिक घटनाक्रम
    • सामयिक खबरें
    • पीआईबी न्यूज
    • समसामयिकी प्रश्न
    • सामयिक सामान्य ज्ञान
    • संसद प्रश्न और उत्तर
    • आलेख
    • निबंध
    • दैनिक समसामयिकी प्रश्न
    • मासिक समसामयिकी प्रश्न
    • दैनिक समसामयिकी
    • मासिक समसामयिकी
    • विषयवार समसामयिकी
    • मुख्य परीक्षा प्रश्नोत्तर
  • सफलता के सूत्र
    • साक्षात्कार
    • विशेषज्ञ सलाह
    • आईएएस हेल्पलाइन
    • सामान्य प्रश्न ,ट्रिप्स और ट्रिक
    • पाठ्यक्रम
  • मुफ्त संसाधन
    • विगत वर्षों के प्रश्न
    • नि: शुल्क डाउनलोड
    • विडीयो सामग्री
  • सामान्य ज्ञान
    • सामान्य ज्ञान
    • वनलाइनर सामान्य ज्ञान
  • पत्रिकाएं
    • Civil Services Chronicle
    • सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल
    • समसामयिकी क्रॉनिकल
  • पुस्तकें
  • करियर
  • ई-स्टोर
    • प्रिंट पत्रिकाएं
    • ऑनलाइन पत्रिकाएं
    • पुस्तकें
    • पुराने संस्करण की किताबें
    • प्रिंट सदस्यता
    • ऑनलाइन सदस्यता
    • विशेष ऑफर
  • संपर्क करें
    • हमारे बारे में
    • रिक्ति
    • संपर्क करें
  1. होम
  2. साक्षात्कार
  3. विनय कुमार

Topper यूपीपीसीएस 2018 सब रजिस्ट्रार पद पर चयन

Book Title
UPPSC
विनय कुमार

उत्कृष्ट उत्तर लेखन शैली हेतु प्रश्न के उत्तर को शुरू करने से पहले उसकी फ्रेमिंग अवश्य करें


परिचय

  • नाम: विनय कुमार
  • पिता का नाम एवं पेशा: श्री जय नारायण सिंह, कृषक
  • माता का नाम: स्व- कल्प देवी
  • शैक्षिक योग्यता: बी-ए- (इलाहाबाद विश्वविद्यालय)
  • अभिरुचियां: किताबें पढ़ना, संगीत सुनना एवं लोगों से बात करना
  • आदर्श व्यक्ति: महात्मा गांधी एवं मेरे पिता जी
  • सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्ष: आशावादी, धैर्यशील, सहानुभूति मेरा सकारात्मक पक्ष है, जबकि लोगों पर जल्दी विश्वास करना व भावुक होना मेरा नकारात्मक पक्ष है।
  • वैकल्पिक विषय: इतिहास
  • पूर्व चयन: प्राथमिक शिक्षक, एलटी ग्र्रेड शिक्षक, ग्राम विकास अधिकारी

उत्कृष्ट उत्तर लेखन शैली हेतु प्रश्न के उत्तर को शुरू करने से पहले उसकी फ्रेमिंग अवश्य करें

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः यूपीपीसीएस 2018 में शानदार सफलता के लिए आपको हार्दिक बधाई। आपकी सफलता में परिवार, मित्रें व शिक्षकों का सहयोग कैसा रहा? आपकी पृष्ठभूमि ने आपकी सफलता में किस प्रकार योगदान किया?

विनय कुमारः जी धन्यवाद। मेरी सफलता में परिवार, मित्रें एवं शिक्षकों का सदैव सकारात्मक सहयोग रहा। मित्र हमेशा मुझे सकारात्मक रहने की सलाह देते थे। मैं ग्रामीण पृष्ठभूमि का विद्यार्थी रहा हूं। मेरे पिता एवं भाइयों के संघर्ष ने मुझे हमेशा सफल होने के लिए प्रेरित किया।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः आपने परीक्षा की तैयारी आरंभ कैसे की? तैयारी आरंभ करते समय आपने किन पहलुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया? परीक्षा की तैयारी शुरू करने का आदर्श समय क्या होना चाहिए?

विनय कुमारः स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद से मैंने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। शुरुआती दौर में मैंने सामान्य अध्ययन के साथ-साथ मुख्य परीक्षा के विषयों पर भी अपनी पकड़ बनाई। परीक्षा की तैयारी हेतु एक आदर्श समय 12वीं के बाद का होता है। इसी समय से ही मस्तिष्क में इसे हासिल करने की जिद होनी चाहिए।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः भाषा माध्यम के कारण क्या आपको कोई लाभ हुआ? क्या आप मानते हैं कि अंग्रेजी भाषी लाभप्रद स्थिति में होते हैं?

विनय कुमारः मेरा माध्यम हिन्दी रहा है। मेरा मानना है कि अंग्रेजी माध्यम का मुख्य परीक्षा में ज्यादा महत्व होता है। यदि कोई हिन्दी मीडियम का प्रतियोगी है तो उसे बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः आपका वैकल्पिक विषय क्या था? इसके चयन का आधार क्या था? क्या वैकल्पिक विषय के चयन में आपने कथित लोकप्रियता को भी आधार बनाया?

विनय कुमारः मेरा वैकल्पिक विषय इतिहास रहा है। PCS-2018 में एक वैकल्पिक विषय था, जिसमें वैकल्पिक विषय की अपेक्षा सामान्य अध्ययन की बहुत ज्यादा भूमिका थी। इतिहास वैकल्पिक विषय रखने का कारण मेरे स्नातक एवं परास्नातक में इस विषय का होना था।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः परीक्षा के तीनों चरणों की तैयारी के लिए आप कितना समय उपयुक्त मानते हैं? तीनों चरणों की तैयारी में आपकी समय की रणनीति एक जैसी रही या उसमें बदलाव भी किए?

विनय कुमारः मेरा मानना है कि प्रारंभिक परीक्षा के दौरान ही मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन की भी तैयारी कर लेनी चाहिए। प्राथमिक परीक्षा हेतु मैने 10 घण्टे तक की पढ़ाई की। मुख्य परीक्षा हेतु मैंने टेस्ट सीरीज पर ज्यादा फोकस किया। साक्षात्कार हेतु ग्रुप में बातचीत एवं चर्चा करता रहा।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन की अहमियत बढ़ा दी गई है। इसे पूरी तरह कवर करने व अच्छी तरह तैयार करने का सर्वाेत्तम तरीका क्या हो सकता है? मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के विस्तृत पाठड्ढक्रम को देखते हुए इसकी तैयारी के लिए आपने क्या रणनीति अपनाई? परीक्षा भवन में प्रश्नों को हल करने के लिए क्या आपने कोई विशेष रणनीति अपनाई?

विनय कुमारः मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन की तैयारी हेतु कम से कम 2 कोचिंग के नोट्स एवं सभी टॉपिक से जुड़ी एक-एक बुक आपके पास होनी चाहिए। बुक एवं नोट्स की सहायता से आप खुद का एक नोट्स तैयार करें। मैंने PCS-2018 में सामान्य अध्ययन के चारों पेपर के खुद के नोट्स बनाए। परीक्षा के समय उसको बार-बार याद कर अपनी सफलता को सुनिश्चित किया।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः क्या आपने अपने नोट्स बनाए? ये नोट्स किस प्रकार उपयोगी रहे? एक ही कोचिंग संस्थान के नोट्स का उपयोग कई छात्र करते हैं। ऐसे में इन नोट्स को औरों से अलग बनाने हेतु आपने क्या रणनीति अपनाई?

विनय कुमारः जी मैंने मुख्य परीक्षा हेतु सभी विषयों का खुद का नोट्स बनाया। मेरे नोट्स में सभी कोचिंग एवं बुक के मैटर को एकत्रित करके एक स्थान पर लिखा था। नोट्स बनाते समय आप शब्दों को अपने सरल शब्दों में लिखें। कुछ नोट्स जैसे- अर्थव्यव्स्था, पर्यावरण, विज्ञान-प्रौद्योगिकी को हमेशा अपडेट करते रहें।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः नीतिशास्त्र व सत्यनिष्ठा के प्रश्न-पत्र की तैयारी के लिए आपने क्या किया? छात्रें को इस संदर्भ में आप क्या मार्गदर्शन दे सकते हैं?

विनय कुमारः वर्तमान में मुख्य परीक्षा के नीतिशास्त्र के विषय पर प्रतियोगी काफी परेशान रहते हैं। मेरा मानना है कि आप इसके लिए किसी कोचिंग के नोट्स एवं एक बुक की सहायता से नोट्स बनाये। इसके लिए आप यू-ट्यूब की हेल्प ले सकते हैं।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः आपने निबंध की तैयारी कैसे की और परीक्षा भवन में इसके चयन और लेखन के लिए क्या रणनीति अपनाई?

विनय कुमारः निबंध हेतु आप सर्वप्रथम सभी टॉपिक को अलग-अलग कर लें। दैनिक समाचार पत्रें के स्तम्भ को अलग करके एकत्र कर लें। योजना, कुरुक्षेत्र की महत्ती भूमिका होती है। इसके लिए परम्परागत एवं समसामयिक विषयों पर भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। निबंध शुरू करने से पहले सर्वप्रथम प्रथम पेज पर निबंध की फ्रेमिंग अवश्य कर दें।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः उत्कृष्ट उत्तर लेखन शैली क्या होनी चाहिए? इसके लिए आपने तैयारी के दौरान क्या तरीका अपनाया?

विनय कुमारः उत्कृष्ट उत्तर शैली हेतु सर्वप्रथम प्रश्न का उत्तर शुरू करने से पहले उत्तर का फ्रेमिंग अवश्य करें। इसके लिए तीर, गोला या आयत का प्रयोग कर सकते हैं। मैंने सभी प्रश्नों के उत्तर हेतु एक शॉर्ट फ्रेमिंग की थी।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः आपने साक्षात्कार की तैयारी कैसे की? आपका साक्षात्कार कैसा रहा? आपसे कैसे प्रश्न पूछे गए? क्या किसी प्रश्न पर आप नर्वस भी हुए?

विनय कुमारः मेरी मुख्य परीक्षा अच्छी हुई थी। अतः उसी समय से मैंने ग्रुप डिस्कशन एवं न्यूज पेपर पर ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के बाद मैंने पूरी ऊर्जा से साक्षात्कार की तैयारी की।

साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्न

  • अभी आप क्या कर रहे है? .पदों की वरीयता क्रम बताइए . मूल कर्त्तव्य एवं नीति निदेशक तत्व से प्रश्न . गुप्त एवं मौर्य काल से प्रश्न . अपनी कुछ उपलब्धियां बताइए . राफेल विमान की विशेषताएं क्या हैं? . आपके मुख्य परीक्षा के विषय क्या थे? . अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कैसे हुआ? . नई शिक्षा नीति-2020 क्या है? . भारत सरकार की योजनाएं बताएं।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः क्या आपने कोचिंग ली? कोचिंग किस प्रकार उपयोगी रही? वैसे छात्र जो तैयारी हेतु कोचिंग की सहायता लेना चाहते हैं, उन्हें आप क्या सुझाव देंगे?

विनय कुमारः मैंने प्रारंभिक परीक्षा हेतु कोई कोचिंग नहीं ली थी। प्रारंभिक परीक्षा हेतु मैंने मानक पुस्तकों एवं नोट्स की सहायता ली थी। मुख्य परीक्षा हेतु मैंने कुछ कोचिंग की सहायता ली थी। मेरा मानना है कि अगर आप सक्षम हैं तो कोचिंग अवश्य ले लें। अपना खुद का नोट्स भी बनाएं।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः जो छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आरंभ करना चाहते हैं, उन्हें आप क्या सुझाव देंगे? यदि कोई ग्रामीण पृष्ठभूमि का या आर्थिक रूप से कमजोर छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आरंभ करना चाहता हो, तो ऐसे छात्र को क्या करना चाहिए?

विनय कुमारः मेरा मानना है कि PCS अधिकारी बनना एक जुनून होता है। सिविल सेवा की तैयारी हेतु यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हों तो आप कोचिंग ना करें। आप खुद के नोट्स बनाएं। यू-ट्यूब पर फ्री क्लास लें।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः सामान्य धारणा यह है कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी आरंभ करने से पूर्व कोई कैरियर विकल्प भी अपने पास रखना चाहिए। क्या आपने भी कोई कैरियर विकल्प रखा था?

विनय कुमारः मैं मानता हूं कि यदि आप केवल PCS की तैयारी कर रहे हैं तो कोई अन्य डिग्री आपको अवश्य रखनी चाहिए। जैसे- B.ed, L.L.B संभव हो तो कर लें। बाद में कुछ विशेष पदों हेतु इसकी आवश्यकता होती है।

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः तैयारी में पत्र-पत्रिकाओं से आपको कितनी सहायता मिली? आपने किन पत्र-पत्रिकाओं का अध्ययन किया? सिविल सेवा परीक्षा के लिए इन पत्र-पत्रिकाओं की कितनी उपयोगिता है?

विनय कुमारः पत्र पत्रिकाओं की भूमिका बहुत ज्यादा होती है। इसके लिए क्रॉनिकल के विशेषांक एवं क्रॉनिकल की समसामयिकी बहुत महत्वपूर्ण है। दैनिक समाचार पत्रें के साथ-साथ योजना एवं कुरुक्षेत्र को भी पढ़ते रहने की जरूरत है।

अनुशंसित पुस्तक सूची

  • प्रारंभिकी सामान्य अध्ययनः NCERT, मेग्रा हिल्स पब्लिकेशंस की पुस्तकें, घटना चक्र पूर्वावलोकन
  • मुख्य सामान्य अध्ययनः दृष्टि आईएएस के नोट्स, विजन आईएएस के नोट्स, मेग्रा हिल्स की बुक IAS साल्व पेपर
  • मुख्य परीक्षा वैकल्पिक विषयः इतिहास- NCERT, अखिल मूर्ति सर की पुस्तकें, के-डी- सर के नोट्स
  • पत्र एवं पत्रिकाएंः समसामयिकी क्रॉनिकल, योजना पत्रिका, कुरुक्षेत्र पत्रिका

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकलः सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल पत्रिका आपको कैसी लगी? आपकी सफलता में इसका कितना योगदान है? क्या आप इसमें किसी प्रकार के बदलाव की अपेक्षा रखते हैं?

विनय कुमारः क्रॉनिकल पत्रिका मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही है। इसमें मुख्य एवं प्रारंभिक परीक्षा हेतु विशेषांक बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस पत्रिका में सफल लोगों का साक्षात्कार मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। मैं इस पत्रिका एवं क्रॉनिकल परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

धन्यवाद

UPPSC साक्षात्कार

अनीता कुमारी

यूपीपीसीएस 2018 सब रजिस्ट्रार पद पर चयन

देवेन्द्र प्रताप सिंह

यूपीपीसीएस 2018 एसडीएम पद पर चयन

मनीष कुमार

यूपीपीसीएस 2018 एसडीएम पद पर चयन

श्रेणी

IAS
UPPSC

पत्रिकाएं

सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल फ़रवरी 2021
समसामयिकी क्रॉनिकल फरवरी 2021
सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल मैगज़ीन फरवरी 2021
Civil Services Chronicle February 2021
Civil Services Chronicle February 2021

क्रॉनिकल बुक्स

Explained Socio-Economic Development
Summary Of NCERT In The Combo Pack Of 5 To The Point NCERT Books Edition 2019
General Studies IAS Mains Q&A (Paper I-IV) 20 Years Topics Wise Solutions (2000-2019))
14 वर्ष का हल प्रश्न पत्र इतिहास (प्रश्नोत्तर रूप में) - 2020
राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध 2020
© 1990-2021 Chronicle India. All Rights Reserved.