आचार्य जे.बी. कृपलानी

  • 11 नवंबर, 2022 को आचार्य जीवटराम भगवानदास कृपलानी की जयंती मनाई गई।
  • इनका जन्म 11 नवंबर, 1888 को ब्रिटिश भारत में तात्कालिक बॉम्बे प्रेसीडेंसी के हैदराबाद शहर में हुआ था।
  • ये भारतीय शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणवादी और राजनीतिज्ञ थे।
  • गुजरात विद्यापीठ में पढ़ाने के दौरान उन्हें महात्मा गांधी द्वारा ‘आचार्य’ उपनाम प्रदान किया गया था।
  • ये वर्ष 1947 में भारत की आजादी के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
  • आचार्य कृपलानी ने 1977 में जनता पार्टी की सरकार के गठन में अहम भूमिका निभायी थी।

लघु संचिका