‘कीन सोर्ड’ संयुक्त सैन्य अभ्यास

10 से 19 नवंबर तक अमेरिका और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘कीन सोर्ड’ जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तोकुनोशिमा द्वीप के पास आयोजित किया गया।

उद्देश्य- दोनों देशों के सैनिकों की अंतर-क्षमता को बढ़ावा देना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह अमेरिकी सेना और जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JSDF) के बीच प्रशिक्षण अभ्यास है। इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 1986 से किया जा रहा है। इसका आयोजन दो वर्ष में एक बार किया जाता है।

गरूढ़ शक्ति अभ्यास

21 नवंबर, 2022 से भारत और इंडोनेशिया के बीच गरूढ़ शक्ति अभ्यास के 8वें संस्करण का आयोजन सांगगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र, इंडोनेशिया में किया गया।

उद्देश्य- विश्वास और सहयोग बढ़ाना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह द्विपक्षीय संयुक्त विशेष बल अभ्यास दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। दोनों देशों के मध्य इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2012 से किया जा रहा है।

लघु संचिका