‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’- विजेता

12 नवंबर, 2022 को सरकार की पहल ‘भविष्य के 75 प्रतिभाशाली’ (75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो) के हिस्से के तौर पर 18 से 35 आयु वर्ग के 75 युवाओं को विशेष मेहमान के रूप में 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाली विजेता सूची जारी किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस विजेता सूची में सिनेमाई प्रतिभाएं भारत के 19 विभिन्न राज्यों से हैं। इनमें से 15 लोग निर्देशन की श्रेणी से हैं, 13 नवोदित अभिनेता और 11 लोग एडिटिंग के क्षेत्र से हैं।
  • इनमें सबसे कम उम्र के विजेता हरियाणा के 18 वर्षीय नीतीश वर्मा और महाराष्ट्र के 18 वर्षीय तौफीक मंडल हैं। दोनों को संगीत रचना में उनकी प्रतिभा के लिए चुना गया है।
  • विजेताओं की अधिकतम संख्या महाराष्ट्र (23 कलाकार) से हैं, इसके बाद तमिलनाडु (9 विजेता) और दिल्ली (6 प्रतिभाशाली) का स्थान है। ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ के दूसरे संस्करण में 4 नई श्रेणियां शामिल की गई हैं।

क्रम दूसरे संस्करण में शामिल की गई 4 नई श्रेणियां-

  1. संगीत रचना
  2. कॉस्टड्ढूम और मेकअप
  3. आर्ट डिजाइन
  4. एनिमेशन/वीएफएक्स/एआर/वीआर।

लघु संचिका