राजीव कुमार

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को नेपाल के चुनाव आयोग द्वारा नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है।

  • संघीय संसद के 275 सदस्यों और 7 प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के चुनाव के लिए नेपाल में 20 नवंबर, 2022 को चुनाव निर्धारित किये गए।
  • ईसीआई का भी एक अंतरराष्ट्रीय चुनाव परिदर्शक कार्यक्रम है, जहां अन्य चुनाव प्रबंधन निकायों के सदस्यों को समय-समय पर होने वाले हमारे आम और विधानसभा चुनावों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

GK फ़ैक्ट

  • भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) सितंबर 2019 से अक्टूबर 2022 तक विश्व चुनाव निकाय संघ (एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीजः ए-वेब) की अध्यक्षता कर रहा था, जो चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • विश्व चुनाव निकाय संघ में वर्तमान में 109 देशों के 119 चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) शामिल हैं।
  • ईसीआई को अब सर्व-सम्मति से 2022 से 2024 की अवधि के लिए एशियाई चुनाव प्राधिकरण संघ (एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज-एएईए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

लघु संचिका