के9 दस्ते का पहला कुत्ता जोरबा का निधन

  • 22 नवंबर 2022 को अवैध शिकार विरोधी कुत्तों के दस्ते के9 के पहले कुत्ते जोरबा की गुवाहाटी, असम में वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। वह 12 वर्ष का था।
  • 2011 में जैव विविधता संगठन ‘आरण्यक’ की पहल के तहत असम में वन्यजीवों के अवैध शिकार से निपटने के लिए बनाये गए भारत के पहले डॉग स्क्वाड का नाम के9 रखा गया था।
  • बेल्जियन मैलिनोइस नस्ल के जोरबा को मुख्य रूप से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानों में तैनात किया गया था।
  • वर्ष 2019 में सेवा से सेवानिवृत्त कर दिया गया था। उसने कई वन्यजीवों के शिकारियों को ट्रैक करने में अधिकारियों की सहायता की थी।
  • के9 डॉग स्क्वॉड, जिसमें छः बेल्जियन मैलिनोइस कुत्ते और उनके हैंडलर शामिल हैं।
  • ये असम में काजीरंगा और मानस राष्ट्रीय उद्यानों के साथ-साथ अन्य गैंडा बसे हुए क्षेत्रों में वन और पुलिस अधिकारियों की सक्रिय रूप से सहायता करते हैं।

लघु संचिका