डॉ. जमशेद जे. ईरानी

31 अक्टूबर, 2022 को टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ. जमशेद जे- ईरानी का जमशेदपुर में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

  • जमशेद जे. ईरानी का जन्म 2 जून, 1936 को नागपुर में हुआ था। उन्हें ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता था।
  • वे जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे, उनके नेतृत्व में टाटा स्टील ने काफी ग्रोथ की थी, साथ ही कंपनी ने कई अवार्ड भी जीते थे।
  • वर्ष 1992 में कंपनी के एमडी बने और रिटायर होने तक इस पद पर बने रहे। उन्हें वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा पप्र भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने नागपुर में 1956 में साइंस कॉलेज से बीएससी के बाद नागपुर यूनिवर्सिटी से जियोलॉजी में एमएससी की डिग्री हासिल की थी।

लघु संचिका