पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्‍ट्रा हिन्‍द-22’

28 नवंबर से 11 दिसंबर, 2022 तक ‘ऑस्ट्रा हिन्द-22’ द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच महाजन फील्ड फायरिंग रेंज राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है।

उद्देश्य- सकारात्मक सैन्य संबंध बढ़ाना और एक-दूसरे की बेहतरीन सैन्य कार्य-प्रणालियों को अपनाना है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रा हिन्दशृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।
  • ऑस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक, जबकि भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक अभ्यास कर रहे हैं।
  • इसका लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना प्रतिबद्धता के तहत अर्द्ध-मरुस्थलीय देशों में शांति अभियानों को चलाने के लिए एक साथ कार्य करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

लघु संचिका