राष्ट्रव्यापी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-2022’

15-16 नवंबर 2022 को रक्षा मंत्रलय के संचालन में गृह मंत्रलय, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, सीमा शुल्क और केंद्र/राज्य की अन्य एजेंसियों के सहयोग से तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-22’ का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया।

उद्देश्य- शीर्ष स्तर पर समुद्री सुरक्षा और तटीय रक्षा के क्षेत्र में तैयारियों का आंकलन करने का अवसर है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ‘सी विजिल’ की अवधारणा सम्पूर्ण भारत में तटीय सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करना और व्यापक तटीय रक्षा तंत्र का आकलन करना है।
  • यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और अन्य ऐसे मंत्रलयों के साथ मिलकर समन्वयपूर्वक किया गया।

लघु संचिका