सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-2022

20 नवंबर, 2022 को प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लाेस सौरा को गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के समारोह में प्रतिष्ठित ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

  • किस लिए मिला- अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए।

महत्पूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार उनकी बेटी अन्ना सौरा ने स्वीकार किया।
  • कार्लाेस सौरा को स्पेन के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में शामिल हैं कजिन एंजेलिका, मामा क्यूम्पल 100 एनोस, द फ्लेमेंको ट्रिलॉजी ब्लड वेडिंग, कारमेन और लव द मैजिशियन आदि।

लघु संचिका