अबसार बेउरिया

17 नवंबर, 2022 को पूर्व राजनयिक, लेखक तथा उड़िया अध्ययन और अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष अबसार बेउरिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • बेउरिया जापान, रूस (पूर्व में यूएसएसआर), अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, म्यांमार, श्रीलंका और मेडागास्कर में भारतीय राजनयिक मिशन में कार्यरत रहे थे। अबसार ने इंजीनियरिंग की किताबों के उड़िया अनुवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इन्होंने कटक के रेनशॉ कॉलेज से मानविकी में स्नातक किया था और यहां उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) में शामिल होने से पहले बेउरिया ने एक बैंक अधिकारी और व्याख्याता के रूप में भी कार्य किया था।

लघु संचिका