इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार-2021

19 नवंबर, 2022 भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म-दिन के मौके पर समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

  • किस लिए मिला- भारत और दुनिया भर में कमजोर तबकों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करने के प्रति समर्पित होने के लिए।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को वर्ष 2021 के लिए ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
  • पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा दिल्ली में ‘प्रथम’ संस्था की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रुक्मिणी बनर्जी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ के अनुसार पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने ‘प्रथम’ को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार’

  • ‘इंदिरा गांधी पुरस्कार’ की स्थापना वर्ष 1986 में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में की गई थी।
  • यह प्रतिवर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यत्तिफ़ या संस्था को प्रदान किया जाता है, जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।

लघु संचिका