भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमान 2017-18 रिपोर्ट

29 नवंबर, 2021 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2017-18 के लिए भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (National Health Accounts: NHA) के अनुमानों के निष्कर्ष जारी किए।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) द्वारा तैयार की गई लगातार पांचवीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा रिपोर्ट है, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 2014 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा तकनीकी सचिवालय के रूप में नामित किया गया है।

  • कुल स्वास्थ्य व्यय के हिस्से के रूप में, आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय (Out-of-Pocket Expenditure: OOPE) 2017-18 में घटकर 48.8% हो गया, जो 2013-14 में 64.2% था।
  • प्रति व्यक्ति आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय के मामले में भी, 2013-14 से 2017-18 के बीच 2,336 रुपए से 2,097 रुपए तक की गिरावट आई है।
  • NHA 2017-18 में NHA 2014-15 की तुलना में सरकारी अस्पतालों के लिए OOPE में 50% की गिरावट आई है।
  • देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 1.15% (2013-14) से बढ़कर 1.35% (2017-18) हो गया है।
  • कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 28.6% (2013-14) से बढ़कर 40.8% (2017-18) हो गया।
  • 2013-14 से 2017-18 के बीच प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य व्यय 1042 रुपये से बढ़कर 1753 रुपये हो गया है। वर्तमान सरकारी स्वास्थ्य व्यय में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा का हिस्सा 2013-14 में 51.1% से बढ़कर 2017-18 में 54.7% हो गया है।

जीके फ़ैक्ट

  • कुल स्वास्थ्य व्यय के प्रतिशत के रूप में, वृद्धि 2013-14 में 6% से 2017-18 में लगभग 9% हो गई है। स्वास्थ्य के लिए विदेशी सहायता 0.5% तक कम हो गई है।

राष्ट्रीय परिदृश्य