‘शी इज ए चेंजमेकर’ कार्यक्रम

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 7 दिसंबर, 2021 को राजनीति में महिलाओं के लिए अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम ‘शी इज ए चेंजमेकर’ (She is a Changemkaer) की शुरुआत की।

उद्देश्यः जमीनी स्तर की महिला राजनेताओं के नेतृत्व कौशल में सुधार करना।

महत्वपूर्ण तथ्यः राष्ट्रीय महिला आयोग ने ग्राम पंचायतों से लेकर संसद सदस्यों और राष्ट्रीय/राज्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित सभी स्तरों पर महिला प्रतिनिधियों के लिए एक अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम ‘शी इज ए चेंजमेकर’ शुरू किया है।

  • कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने किया।
  • क्षमता निर्माण कार्यक्रम क्षेत्रवार प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से किया जाएगा, जिसका उद्देश्य महिला राजनेताओं की क्षमता निर्माण करना और उनके निर्णय लेने और संवाद संबंधी कौशल (भाषण, लेखन आदि) में सुधार करना है।

राष्ट्रीय परिदृश्य