राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवोन्मेष पुरस्कार और राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार प्रदान किये। भारतीय रेल को वर्ष 2022 के लिये नौ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्राप्त हुए।

प्रदत्त पुरस्कार

यातायात वर्ग/रेलवे स्टेशन सेक्टर

  • प्रथम पुरस्कारः कचेगुडा स्टेशन
  • द्वितीय पुरस्कारःगुंटकल स्टेशन
  • प्रतिभा प्रमाणपत्रः कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन , तेनाली रेलवे स्टेशन, राजमुदरी रेलवे स्टेशन (दक्षिण मध्य रेलवे)

भवन वर्ग/शासकीय भवन सेक्टर

  • प्रथम पुरस्कारः उत्तर पश्चिम रेलवे की अजमेर वर्कशॉप
  • प्रतिभा प्रमाणपत्रः रेलवे चिकित्सालय/गुंटकल (दक्षिण मध्य रेलवे), विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र (ईटीटीसी), विजयवाड़ा (दक्षिण मध्य रेलवे), संभागीय रेलवे चिकित्सालय, प्रतापनगर (पश्चिम रेलवे)

GK फ़ैक्ट

  • ऊर्जा संरक्षण दिवस 2022: विद्युत मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में देश की उपलब्धियों को दिखाना है।

लघु संचिका