पर्सन ऑफ द ईयर खिताब-2022

हाल ही में पेटा इंडिया द्वारा ‘पर्सन ऑफ द ईयर-2022’ के खिताब से बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को सम्मानित किया गया है।

  • किसलिए मिलाः यह अवार्ड फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए जानवरों को मारे जाने से बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु प्रदान किया गया है।
  • इस अभियान में सिन्हा ने 1.4 अरब से अधिक जानवरों को उनके चमड़े के लिए मारने के विरोध में और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपना समर्थन दिया था।
  • सोनाक्षी सिन्हा ने शोसित जानवरों के लिए आवाज उठाने के साथ फैशन के लिए जानवरों की हत्या के लिए विरोध भी किया। उनके द्वारा की गई इस तरह गतिविधियों के लिए पेटा इंडिया ने सोनाक्षी सिन्हा को एक पशु अधिकार शक्ति के रूप में मान्यता दी है।

GK फ़ैक्ट

  • सोनाक्षी से पहले आलिया भट्टð, जॉन अब्राहम, विराट कोहली, कपिल शर्मा, अनुष्का शर्मा, सनी लियोन, आर. माधवन, जैकलीन फर्नांडीज, हेमा मालिनी और सोनम कपूर को भी पेटा इंडिया के ‘पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।

लघु संचिका