सुखविंदर सिंह सुक्खू

11 दिसंबर, 2022 कोकांग्रेस के पूर्व राज्य प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा शिमला में हिमाचल प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

  • कांग्रेस द्वारा 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने सुक्खू को अगले सीएम के रूप में नामित किया।
  • हिमाचल प्रदेश में नादौन निर्वाचन क्षेत्र से 4 बार के विधायक और राज्य में कांग्रेस की चुनाव समिति के प्रमुख, विधि स्नातक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्र राजनीति में अपना करियर शुरू किया।
  • इन्होंने पहली बार 2003 में हमीरपुर जिले के नादौन से विधानसभा चुनाव जीता था।
  • इसे हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1971 के तहत 25 जनवरी 1971 को भारत का 18वां राज्य बनाया गया था। इस राज्य को देवों की भूमि भी कहा जाता है।
  • हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीटें 3 है, जबकि लोकसभा की 4 सीटें हैं।

लघु संचिका