योगिंदर के. अलघ

6 दिसंबर, 2022 को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगिंदर के- अलघ का 83 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया।

  • वाई. के. अलघ का जन्म 1939 में चकवाल, वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था और इन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था।
  • अलघ सरदार पटेल इंस्टीटड्ढूट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च अहमदाबाद में एक एमेरिटस प्रोफेसर थे। इन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। ये दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।
  • ये योजना आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष 1996-98 के दौरान केंद्रीय योजना और कार्यक्रम कार्यान्वयन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा राज्य मंत्री थे।

लघु संचिका