सित्विनी राबुका फिजी के नए प्रधानमंत्री

23 दिसम्बर, 2022 को सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। सित्विनी राबुका ने फिजी के 12वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

  • राबुका 2021 में गठित फिजी में एक राजनीतिक दल पीपुल्स एलायंस के नेता हैं।
  • सित्विनी राबुका फिजी के पूर्व सैन्य कमांडर रह चुके हैं।
  • फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी ने राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन बनाने के लिए मतदान किया।
  • प्रधानमंत्री के लिए गुप्त संसदीय मतदान में राबुका को 28 वोट मिले, जबकि संसद के 27 सदस्यों ने फिजी नेता वोरके बैनिमारामा के लिए मतदान किया।
  • उन्होंने अपने वोरके बैनिमारामा को इस चुनाव में एक वोट से पराजित किया। राबुका ने 1987 में सेना के प्रमुख के रूप में दो बार तख्तापलट किया था और 1999 में चुनावों में हटाए जाने से पहले 1992 में प्रधान मंत्री बने थे।
  • 16 वर्षों में यह पहली बार है कि गठबंधन सरकार बनाने के लिए तीन दल शामिल हुए हैं।
  • फिजी में पिछले 35 साल में चार बार सैन्य तख्तापलट हो चुका है और इन तख्तापलट में राबुका तथा बैनीमरामा की प्रमुख भूमिकाएं रही हैं।

फिजी

  • फिजी 9 लाख की आबादी वाला देश है। साल 2013 में संवैधानिक सुधार से पहले सैन्य तख्तापलट इस देश का इतिहास रहा है।
  • फिजी दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यू जीलैण्ड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है।
  • इस देश के द्वीपसमूह में कुल 322 द्वीप हैं, जिनमें से 106 स्थायी रूप से बसे हुए हैं।
  • इसके अतिरिक्त यहां लगभग 500 क्षुद्र द्वीप हैं, जो कुल मिलाकर 18,300 वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं।

लघु संचिका