वनलाइनर समसामयिकी

  • भारत में प्रत्येक वर्ष कब राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है? - 14 दिसंबर
  • 29 नवंबर, 2022 को किसे ‘भारतीय विज्ञापन एजेंसी एसोसिएशन’ (एएएआई) की बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय विज्ञापन एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है? - प्रशांत कुमार
  • अमेरिका में भारत के किस राजदूत का कार्यकाल भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी, 2024 तक एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। - तरणजीत सिंह संधू
  • एसएस राजामौली निर्देशित किस फिल्म को जनवरी 2023 में होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 2 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है? - ‘आरआरआर’ (RRR)
  • 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में देश में किस दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है? - 16 दिसंबर
  • नई दिल्ली स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मुख्यालय ने कौन-सा प्रतिष्ठित शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार जीता है? - जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट) अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार 2022
  • राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस 2023 के दौरान वंदे भारतम् नृत्य उत्सव 2023 के फाइनल में किस थीम पर एक भव्य सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए 500 नृत्य कलाकारों का चयन किया गया है? - ‘नारी शक्ति’ थीम
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए किस भारतीय अमेरिकी को नामित किया है? - रिचर्ड वर्मा

लघु संचिका