राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार

3 दिसंबर, 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली में वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये गए।

  • वर्ष 2021 के लिए 25 और 2022 के लिए 29 व्यक्तियों, संस्थानों तथा संगठनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किए गए।
  • ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक तथा बालिका, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर कार्यकर्ता सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए गए।
  • सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रत्येक वर्ष व्यक्तियों, संस्थानों, संगठनों, राज्यों/जिलों आदि को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये गये अच्छे कार्यों के लिये ‘राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार’ प्रदान करता है।

महत्वपूर्ण आंकड़े

  • संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यांगजन हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि विश्व में हर 8वां व्यक्ति किसी न किसी तरह की दिव्यांगता में है।
  • भारत की दो प्रतिशत से अधिक की आबादी दिव्यांग है।

लघु संचिका