मनोनीत राज्यसभा सदस्य पी.टी. उषा उपाध्यक्ष के पैनल में शामिल

पूर्व एथलीट और मनोनीत राज्यसभा सदस्य पीटी उषा को उपाध्यक्ष के पैनल में नामित किया गया है। यह राज्यसभा के इतिहास में पैनल में शामिल होने वाली पहली मनोनीत सदस्य बनीं हैं।

  • उनके साथ वाईएसआरसीपी के सदस्य विजय साई रेड्डी को भी नामित किया गया है।
  • पीटी उषा को ‘पयोली एक्सप्रेस’ के नाम से भी जाना जाता है और वह देश की सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं।
  • पी टी उषा ने साल 1982 से 1994 तक एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते। नवम्बर 2022 में पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं।

लघु संचिका