‘दिवाली-पॉवर ऑफ वन’ पुरस्कार-2022

5 दिसंबर, 2022 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 4 अनुभवी राजनयिकों और 1 अमेरिकी सांसद को इस वर्ष के वार्षिक ‘दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • किसलिए मिलाः शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया की दिशा में काम करने के प्रयासों के लिए।
  • यह पुरस्कार सामान्य तौर पर पूर्व स्थाई प्रतिनिधियों या संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के पूर्व उच्चाधिकारियों या सदस्य देशों या निवर्तमान अधिकारियों/राजनयिकों आदि को दिया जाता है।
  • यह ऐसे राजनयिकों को दिया जाता है, जिन्होंने ‘सभी के लिए दुनिया को और बेहतर, शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित बनाने की दिशा में निस्वार्थ रूप से प्रयास किया है।
  • इस पुरस्कार को ‘ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी’ या ‘कूटनीति का ऑस्कर’ के रूप में भी जाना जाता है।

पुरस्कार विजेता-2022

क्रम

विजेता

देश

1

काहा इम्नाद्जे

जॉर्जिया

2

कीशा मैकगायर

ग्रेनाडा

3

जॉर्जी वेलिकोव पानायोटोव

बुल्गारिया

4

जीन-क्लाउड डो रेगो

बेनिन

5

एलियट लांस एंगेल

अमेरिका

GK फ़ैक्ट

  • दीवाली फाउंडेशन यूएसए द्वारा इसकी स्थापना वर्ष 2017 में सामाजिक वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए एक शांतिपूर्ण और आम सहमति आधारित प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

लघु संचिका