साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा

साहित्य अकादमी ने 22 दिसम्बर, 2022को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की घोषणा की है। यह पुरस्कार 11 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में प्रदान किये जायेंगे।

  • हिंदी के लिए बद्री नारायण को तुमड़ी के शब्द ‘कविता-संग्रह’ हेतु साहित्य अकादमी अवॉर्ड दिया जाएगा।
  • अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।
  • बद्री नारायण को उनके कविता संग्रह ‘तुमड़ी के शब्द’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।
  • अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय (ऑल द लाइब्स वी नेवर लिव्ड, उपन्यास) और उर्दू के लिए अनीस अशफाक (ख्वाब सराब, उपन्यास) को इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।
  • 23 भाषाओं के लिए घोषित इन पुरस्कारों में 7 कविता संग्रह, छः उपन्यास, 2 कहानी संग्रह, 2 साहित्य समालोचना, 3 नाटक और 1 आत्मकथा समेत अन्य रचनाएं शामिल हैं।

वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

भाषा

शीर्षक और शैली

लेखक का नाम

असमिया

भूल सत्य (लघु कथाएं)

मनोज कुमार गोस्वामी

बोडो

संश्रिनी मोदिरा (कविता)

रश्मि चौधरी

डोगरी

छे रूपक (नाटक)

वीना गुप्ता

अंग्रेजी

ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड (उपन्यास)

अनुराधा राय

गुजराती

घेर जतन (आत्मकथात्मक निबंध)

गुलाम मोहम्मद शेख

हिंदी

तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह

बद्री नारायण

कन्नड़

बहुतवाद भारत मट्टु बुद्ध तात्विकते (लेखों का संग्रह)

मुदनाकुडु चिन्नास्वामी

कश्मीरी

जायल डाब (साहित्यिक आलोचना)

फारुक फैयाज

कोंकणी

अमृतवेल (उपन्यास)

माया अनिल खरांगटे

मैथिली

पेन-ड्राइव मी पृथ्वी (कविता)

अजीत आजाद

मलयालम

आशांटे सीतायनम (साहित्यिक आलोचना)

एम थॉमस मैथ्यू

मणिपुरी

लेइरोननुंग (कविता)

कोइजाम शांतिबाला

मराठी

उजव्या सोंदेच्य बाहुल्य (उपन्यास)

प्रवीण दशरथ बांदेकर

नेपाली

साइनो (नाटक)

के.बी. नेपाली

ओडिया

दयानदी (कविता)

गायत्रीबाला पांडा

पंजाबी

मैं आयनघोष नहीं (लघु कथाएं)

सुरजीत

राजस्थानी

आलेखुन अम्बा (प्ले)

कमल रंगा

संस्कृत

दीपमाणिक्यम (कविता)

जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ‘मणि’

संताली

सबर्णका बलिरे सनन पंजय (कविता)

काजली सोरेन (जगन्नाथ सोरेन)

सिन्धी

सिंधी साहित्य जो मुख्तसर इतिहास (साहित्यिक इतिहास)

कन्हैयालाल लेखवानी

तमिल

काला पानी (उपन्यास)

एम. राजेंद्रन

तेलुगू

मनोधर्मपरागम (उपन्यास)

मधुरंथकम नरेंद्र

उर्दू

ख्वाब सराब (उपन्यास)

अनीस अशफाक

GK फ़ैक्ट

  • साहित्य अकादमी पुरस्कारः साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है, जिसे साहित्य अकादमी हर साल साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है।
  • भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेजी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार साल 1955 में दिए गए थे।
  • पुरस्कार राशिः साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेताओं को एक लाख रुपये नकद राशि और एक ताम्रपत्र दिया जाता है।
  • पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5 हजार रुपये थी, साल 2009 में इस पुरस्कार की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया था।

लघु संचिका