बीआरओ कैफे

जून 2022 में रक्षा मंत्रालय ने 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) के साथ सड़कों के विभिन्न वर्गों पर 75 स्थानों पर सड़क किनारे सुविधाएं ‘बीआरओ कैफे’ स्थापित करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

महत्वपूर्ण तथ्यः इसका उद्देश्य पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना और सीमावर्ती इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को गति देना एवं स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

  • सरकार के इस कदम से स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
  • इस पहल के तहत एजेंसियों के साथ मिलकर सार्वजनिक-निजी भागीदारी में माध्यम से सड़क किनारे सुविधाएं विकसित तथा संचालित की जाएंगी।
  • इस समझौते की समयावधि 15 वर्ष होगी और उसे 5 वर्ष की अवधि तक विस्तारित किया जा सकता है।

सीमा सड़क संगठन

  • सीमा सड़क संगठन का गठन देश की सीमाओं के पास स्थित उत्तर और उत्तर-पूर्व के भारतीय दूरदराज के क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास के उद्देश्य से 7 मई, 1960 को किया गया था।
  • यह मित्र देशों (भूटान, म्यांमार, अफगानिस्तान आदि) के लिए भी सड़कों का निर्माण कार्य करता है।
  • बीआरओ एक आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय निर्माण संगठन है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • यह भारतीय सशस्त्र बलों की सामरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में ढांचागत विकास को बढ़ाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रारंभ में यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रलय के अधीन कार्यात्मक था। किन्तु वर्ष 2015 से इसका प्रबंधन एवं कार्यान्वयन रक्षा मंत्रलय के अधीन कर कर दिया गया।

राष्ट्रीय परिदृश्य