Question : दिए गए संसार के रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं दस को चिन्हित कीजिए और साथ ही अपनी उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक के बारे में उसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू को अधिक से अधिक 10 शब्दों में लिखिए।
(2005)
Answer : (क) ताइपेः यह ताइवान की राजधानी तथा एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। यहां कपड़ा पेट्रोलियम एवं इलेक्ट्रॉनिक के कई उद्योग स्थापित हैं।
(ख) बर्नः यह स्विट्जरलैण्ड की राजधानी तथा एक प्रमुख पर्यटक नगर है, जो आल्प्स पर्वत पर स्थित है।
(ग) बलाटोन झीलः हंगरी के मैदान में स्थित मीठे पानी की झील है, जो हिमानी निर्मित है।
(घ) पोर्ट लुइसः हिंद महासागर में स्थित यह एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो मॉरिशस की राजधानी है।
....
Question : आपको दिये गये संसार के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं दस को चिन्हित करना है और उन्हीं दसों के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पक्ष को प्रत्येक मामले में अधिक से अधिक दस शब्दों में अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिएः
(क) एंडीज
(ख) बामियां
(ग) केप हार्न
(घ) डार्विन
(ड़) फिजी
(च) ग्रेट लेक्स
(छ) आइबेरियन
(ज) मैस ट्रिरण्ट प्रायद्वीप
(झ) नूनावुट
(ञ) पिरेनीज
(ट) सिनाई
(ठ) कालाहारी

(2004)
Answer : (क) एक कोर्डिलेरा प्रकार का वलित पर्वत तंत्र जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी किनारे पर विस्तृत है।
(ख) अफगानिस्तान का एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर जो बुद्ध की प्रसिद्ध प्रस्तर प्रतिमा को तत्कालीन तालिबान सरकार द्वारा नुकसान पहुंचाने के कारण चर्चित रहा।
(ग) दक्षिण अमेरिका का दक्षिणतम बिंदु जो चिली देश के अंतर्गत आता है एवं काफी कटा-फटा है।
(घ) आस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण पत्तन एवं मौसम विज्ञान केंद्र जो नार्थन टेरिटरी की राजधानी भी है।
(ड़) ....
Question : दिये गये संसार के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं दस को चिन्हित कीजिए और साथ ही अपनी उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक के बारे में उसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू को अधिक-से अधिक दस शब्दों में लिखिए।
(2003)
Answer : (क) स्टीवर्ट द्वीपः न्यूजीलैंड के दक्षिणी भाग में स्थित एक द्वीप है, जो फोवियक्स जल संधि द्वारा मुख्य भूमि से अलग होता है।
(ख) शिबेली नदीः इथियोपियन उच्च भूमि से निकलने वाली एक नदी, जो इथोपिया एवं सोमालिया से बहती हुई हिन्द महासागर में गिरती है।
(ग) असुनसियोनः यह पराग्वे की राजधानी तथा एक प्रशासनिक एवं औद्योगिक नगर है।

(घ) ....
Question : दिये गये संसार के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं दस को चिन्हित कीजिए और उन्हीं के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पक्ष को प्रत्येक मामले में अधिक से अधिक दस शब्दों में अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिएः
(2002)
Answer : (क) एडम्स ब्रिजः यह भारत को श्रीलंका से जोड़ने वाला प्राचीन चट्टानों से निर्मित सेतु है।
(ख) एपलेशियन पर्वतः अमेरिका के पूर्व में स्थित हरसीनीयन पर्वत। यह खनिजों के लिए प्रसिद्ध है।
(ग) बोहेमियाः यह जर्मनी में स्थित ब्लाक पठार है।
(घ) चेचन्याः यह रूस का भाग है जो खनिज तेल के लिए प्रसिद्ध है। यहां पृथकतावादी संघर्ष चल रहा है।
(ड) स्वर्णिम त्रिभुजः यह अफीम व्यापार का केन्द्र है, जो पाकिस्तान, ईरान एवं इराक ....
Question : दिये गये संसार के रेखा मानचित्र पर किन्हीं दस को चिह्नित कीजिए तथा अपनी उत्तर पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक के बारे में उसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू को अधिकतम दस शब्दों में लिखिए
(2001)
Answer : 1. बांडुंग: यह इण्डोनेशिया का एक महत्वपूर्ण नगर है, जो जावा द्वीप पर स्थित है। लावा पठार पर स्थित यह नगर हल्के उद्योगों का प्रमुख केन्द्र है। यह सिनकोना की आपूर्ति करने वाला विश्व का सबसे प्रमुख नगर है।
2. एलिस स्प्रिंग्स: यह आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित एक नगर है, जो रेलमार्ग द्वारा एडिलेड से जुड़ा हुआ है। यहां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार पाए जाते हैं।
3. ....
Question : आपको दिये गये संसार के रूपरेखा नक्शे पर निम्नलिखित में से किन्हीं दस के चिह्न लगाइये और अपनी उत्तर-पुस्तिका में उनमें से प्रत्येक के बारे में अधिकतम महत्वपूर्ण पक्ष को लिखिए, जो प्रत्येक मामले में दस शब्दों से ज्यादा का नहीं होना चाहिए।
(2000)
Answer : 1. आदिस अबाबा: पूर्वी अफ्रीका में अवस्थित देश इथियोपिया की राजधानी।

2. ब्लाडिबोस्टक: ट्रांस-साइबेरियन रेलवे का टर्मिनल स्टेशन तथा सोवियत सुदूर पूर्व का एक महत्वपूर्ण नगरीय औद्योगिक केंद्र।
3. माउंट कोटोपेक्सी: इक्वेडोर उच्चभूमि (एण्डीज पर्वत) में स्थित विश्व के सर्वाधिक ऊंचे जाग्रत ज्वालामुखी पर्वतों में से एक है।
4. माउंट गुन्नौज: ग्रीनलैंड के दक्षिण-पूर्वी किनारे पर स्थित यह एक प्रसिद्ध पर्वत शिखर है।
....
Question : उपलब्ध कराये गये भारत के रूपरेखा मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिए और साथ ही अपनी उत्तर-पुस्तिका में अधिक से अधिक दस शब्दों में बताइये कि आप इनमें से प्रत्येक का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पहलू क्या मानते हैंः
(1999)
Answer : (1) फरक्का बांध: कलकत्ता पत्तन के संरक्षण तथा हुगली नदी के शीर्ष-जल प्रवाह में सुधार लाने हेतु गंगा नदी पर यह बांध बनाया गया है।
(2) कवारत्ती: यह एक प्रवाल द्वीप है, जो लक्ष़द्वीप की राजधानी है। इसके दक्षिण में 9 डिग्री चैनल है।
(3) मनाली-लेह राजमार्ग: विश्व का सबसे ऊंचा राजमार्ग (4,270 मीटर) मनाली (हिमाचल) तथा लेह (कश्मीर) के मध्य चार अन्तरालों के बीच से गुजरता है। कारगिल युद्ध ने इसके सामरिक महत्त्व ....
Question : उपलब्ध कराये गये विश्व के रूपरेखा-मानचित्र में निम्नलिखित को अंकित कीजिये और साथ ही अपनी उत्तर पुस्तिका में अधिक से अधिक दस शब्दों में बताइये कि आप इनमें से प्रत्येक का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पहलू क्या मानते हैं:

(1999)
Answer : 1 ग्रीनविच: ग्रीनविच इंग्लैंड में 0º याम्योत्तर रेखा पर स्थित है। यहां का स्थानीय समय (ग्रीनविच माध्य समय) ब्रिटिश द्वीपसमूह तथा पश्चिमी यूरोप का मानक समय है।
2 कैरिबियन सागर: अटलांटिक महासागर में स्थित इस सागर में क्यूबा, जमैका, हैती आदि द्वीप स्थित हैं। यह भीषण चक्रवात एवं तेल के भण्डार के लिए विख्यात है।
3 एरिट्रिया: हाल ही में इथियोपिया के साथ सीमा विवाद तथा यमन के साथ हनिश द्वीप को लेकर यहां तनाव ....
Question : दिए गए भारत के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित के चिन्ह लगाइए और अपनी उत्तर पुस्तिका में लगभग दस शब्दों में, प्रत्येक का आपकी नज़रों में जो सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पक्ष है वह, लिखिए
(1998)
Answer : 1. हीराकुंड बांध: सिंचाई, विद्युत तथा बाढ़-नियंत्रण के लिए महानदी पर बनाया गया यह बांध विश्व का सबसे लम्बा (4.8 कि.मी.) बांध है।
2. कोंकण समुद्र-तट: चक्रवातीय तूफान से काण्डला बंदरगाह को होने वाली क्षति, कोंकण रेल परियोजना तथा नये तेल के भंडार की खोज के कारण यह चर्चा का केंद्र रहा है।
3. सतपुड़ा श्रेणी: कैलिडोनियन युग का यह अवरोधी पर्वत, अवशिष्ट पर्वत का उत्कृष्ट उदाहरण है।
4. नर्मदा नदी: मेसा व बुही से ....
Question : दिए गये संसार के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित के चिन्ह लगाइए और अपनी उत्तर पुस्तिका में लगभग दस शब्दों में, प्रत्येक का आपकी नजरों में जो सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पक्ष है, वह लिखिएः
(1998)
Answer : 1. कैस्पियन सागरः खारे पानी की यह झील विश्व की सबसे बड़ी झील है।
2. ह्नांग हो नदी: ‘चीन का शोक’ या ‘पीली नदी’ के नाम से विख्यात यह नदी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
3. ओमान की खाड़ी: यह खाड़ी तेल व मत्स्य पालन के लिए प्रसिद्ध है और यहां एक भूमिगत पाइप लाइन बिछायी गयी है।
4. मेडागास्कर द्वीप: विश्व का यह चौथा विशालतम द्वीप कॉफी निर्यात, ग्रेफाइट, तांबा, माइका व ....
Question : आपको दिए गए भारत के रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं इस प्रविष्टियों को चिन्हित कीजिए। उन्हीं इस प्रविष्टियों के महत्वपूर्ण पक्षों पर संक्षिप्त टिप्पणियां (जो प्रत्येक 30 से ज्यादा शब्दों में न हो) भी लिखिएः
(2007)
Answer : 1. नागार्जुन सागरः आंध्रप्रदेश में कृष्णा नदी पर बनाया गया बहुउद्देशीय परियोजना, जो विद्युत उत्पादन और सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण है।
2. धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश में स्थित, मध्य हिमालय और लघु हिमालय में मध्य अवस्थिति, एक पर्यटक स्थल, स्वास्थ्य वर्द्धक स्थान।
3. ऐजौलः मिजोरम की राजधानी, पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख शैक्षणिक व सांस्कृतिक केन्द्र।
4. कोंकण रेलवेः रोहा से बंगलौर के बीच 760 किमी दूरी, आजादी के बाद रेलवे की सबसे बड़ी परियोजना है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, केरल ....
Question : आपको दिए गए भारत के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित प्रविष्टियों में से किन्हीं दस को चिन्हित कीजिए और उनमें से प्रत्येक के महत्वपूर्ण पक्ष पर संक्षिप्त टिप्पणियां अधिक से अधिक 30 शब्दों में लिखिए।

(2006)
Question : दिए गए मानचित्र में किन्हीं दस को चिन्हित करते हुए उसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू को अधिकतम 30 शब्दों में लिखिए।
(2005)
Answer : (i) जवाहरलाल नेहरू पत्तनः यह भारत का ही नहीं दुनिया का प्रमुख बंदरगाह है, जो मुम्बई के निकट स्थित है। देश के पेट्रोलियम व्यापार का 45%, सामान्य व्यापार का 44%, खाद्यान्न व्यापार का 30% और यात्रियों के ले जाने का अधिकांश यातायात इसी बंदरगाह द्वारा होता है।

(ii) काकीनाड़ाः यह भारत के पूर्वी तट स्थित एक मध्यम श्रेणी का बंदरगाह है। इस बंदरगाह ....
Question : आपको दिए गए भारत के रूपरेखा नक्शे पर निम्नलिखित प्रविष्टियों में से किन्हीं दस को चिह्नित कीजिए। प्रत्येक प्रविष्टि के सार्थक पक्षों पर संक्षिप्त टिप्पणियां (30 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए) भी लिखिए।

(2004)
Answer : (i) कच्छ की खाड़ीः यह भारत के पश्चिमी भाग में गुजरात राज्य के पश्चिम में कच्छ और कठियावाड़ प्रायद्वीप के बीच अवस्थित है। यह अरब सागर में स्थित है। ज्वारीय ऊर्जा की संभावित क्षमता की दृष्टि से यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रें में से एक है।
(ii) इंद्रावती नदीः यह गोदावरी नदी की एक सहायक नदी है। उड़ीसा राज्य से प्रारंभ होकर इंद्रावती छत्तीसगढ़ राज्य से बहती हुई छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा के पास बायीं तरफ ....
Question : दिये गये भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं दस को चिन्हित कीजिए और उनके उत्तर 30 शब्दों में लिखिए।

(2003)
Answer : (i) लोकटक झील: यह झील भारत के मणिपुर राज्य में स्थित है, जो उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह एक विवर्तनिक झील है, जो उत्तर-पूर्व भारत का एक प्रमुख जल विद्युत केन्द्र भी है।इसके साथ-साथ यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है।
(ii) एलिफैंटा द्वीप: यह द्वीप बम्बई से 7 मील दूर उत्तर-पूर्व में अरब सागर में स्थित है। यह दो पहाडि़यों के बीच स्थित एक संकरी घाटी है। यह ....
Question : उपलब्ध कराये गये भारत के रूपरेखा मानचित्र में निम्नलिखित में से किन्हीं दस को अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रविष्टि के महत्वपूर्ण पक्ष पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए (अधिक से अधिक 30 शब्दों में
(2002)
Answer : (i) ब्ल्यू माउंटेन: यह नीलगिरि के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्वी तथा पश्चिमी घाट का मिलन बिंदु है। यह चाय, कहवा एवं मसालों की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
(ii) तवा नदी: यह मध्य प्रदेश में अवस्थित है, जिसके दोनों ओर स्थित कोयले की खानें प्रसिद्ध हैं।
(iii) डल्ली राजहरा खदानें: ये छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित, हेमाटाईट लौह-अयस्क के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां से भिलाई इस्पात उद्योग को कच्चा माल भेजा जाता ....
Question : उपलब्ध कराये गये भारत की रूपरेखा मानचित्र में निम्नलिखित प्रविष्टियों में से किन्हीं दस को अंकित कीजिए। प्रत्येक प्रविष्टि की भौगोलिक महत्ता के विषय में (अधिक से अधिक 30 शब्दों की) संक्षिप्त टिप्पणियां लिखियेः
(2001)
Answer : (i) हरिश्चंद्र पर्वत श्रेणी: यह पर्वत श्रेणी महाराष्ट्र में स्थित है। यह श्रेणी वास्तव में पर्वत नहीं, बल्कि पठारी उच्च भूमि है। दक्षिण-पूर्व की ओर यह पर्वत श्रेणी बालाघाट श्रेणी में मिल जाती है। इस श्रेणी पर ज्वालामुखी लावा के भी निक्षेप पाये जाते हैं।
(ii) भीमा नदी: भारत के प्रायद्वीपीय पठार पर प्रवाहित होने वाली यह नदी पश्चिमी घाट पर्वत से निकलती है। यह कृष्णा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है। यह नदी महाराष्ट्र ....