मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड 2021

12 जुलाई, 2022 को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन मुंबई में अभिनेत्री एवं पर्यावरण के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्भावना राजदूत दीया मिर्जा और ‘यूएन चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार विजेता अफरोज शाह को वर्ष 2021 के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह पुरस्कार दिया मिर्जा और अफरोज शाह को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

  • इस पुरस्कार को निस्वार्थ व्यक्तियों, नेताओं, युवाओं और संगठनों को सम्मानित किया जाता है जो पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाने के क्षेत्र में अथक प्रयास करते है।

GK फ़ैक्ट

  • मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड की स्थापना वर्ष 2005 में हार्मनी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अब्राहम मथाई ने की थी।
  • मदर टेरेसा के नाम पर यह एकमात्र पुरस्कार है जिसकी समीक्षा और मान्यता सिस्टर प्रेमा, सुपीरियर जनरल ऑफ मिशनरीज ऑफ चौरिटी द्वारा की गई है। मदर टेरेसा पुरस्कार 2005 से प्रतिवर्ष या वर्ष में दो बार दिए जाते रहे हैं।

लघु संचिका