पल्लवी सिंह

11 जुलाई, 2022 को भारत की पल्लवी सिंह ने दक्षिण कोरिया के येओसु (Yeosu) शहर में आयोजित फाइनल में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन (Mrs Universe Divine) का खिताब जीत लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः पल्लवी सिंह ने इस प्रतियोगिता में अपने देश को गौरवान्वित किया है, जिसमें 110 देशों ने भाग लिया था।

  • पल्लवी सिंह उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली हैं। पल्लवी सिंह मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में एशिया की एकमात्र प्रतियोगी थीं।
  • पल्लवी सिंह ने 2020 में जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2021 में दिल्ली में आयोजित एशिया-स्तरीय प्रतियोगिता में मिसेज इंडो-एशिया यूनिवर्स (Mrs Indo-Asia Universe) का खिताब जीता।
  • उन्हें 2021 में वीमेन इन इन्सुरेन्स (women in Insurance) से भी सम्मानित किया गया।

लघु संचिका