जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को लोक सेवा पुरस्कार

हाल ही में पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (US-India Strategic Partnership Forum) द्वारा सम्मानित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने उन व्यक्तियों को वैश्विक नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा पुरस्कार प्रदान किए, जिन्होंने अमेरिका एवं भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के साथ-साथ अमेरिका के पूर्व रक्षा महासचिव जिम मैटिस को भी लोक सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  • जनरल नरवणे ने भारतीय सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपने समय के दौरान रक्षा साझेदारी में सुधार और अमेरिका एवं भारत के बीच बढ़ती अंतर-क्षमता के साथ-साथ भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में मदद की।

GK फ़ैक्ट

  • जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल 2022 को जनरल मनोज मुकुंद नरवने के स्थान पर 29वें थल सेनाध्यक्ष नियुत्तफ़ किया गया था।

लघु संचिका