मोहम्मद बरकिंडो

5 जुलाई, 2022 को पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के महासचिव 63 वर्षीय मोहम्मद बरकिंडो का नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में निधन हो गया। ओपेक के प्रमुख के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होने वाला था। वह 2016 से 6 साल तक इस पद पर रहे थे।

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन के बारे में: पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) एक स्थायी, अंतरसरकारी संगठन है, जिसे ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला द्वारा एक समझौते पर हस्ताक्षर करके सितंबर 1960 में बगदाद सम्मेलन में बनाया गया था।

  • इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में है।
  • इसका उद्देश्य पेट्रोलियम उत्पादकों के लिए उचित और स्थिर कीमतों को सुरक्षित करने के लिए सदस्य देशों के बीच पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय और एकीकरण करना है, ताकि उन उतार-चढ़ाव से बचा जा सके जो उत्पादक और क्रय दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकते हैं।
  • ओपेक की सदस्यता किसी भी देश को मिल सकती है, जो तेल का एक बड़ा निर्यातक हो और जो संगठन के आदर्शों को साझा करता हो।
  • दुनिया के कुल कच्चे तेल के उत्पादन में ओपेक उत्पादकों की हिस्सेदारी लगभग 38% है।

लघु संचिका