फेमिना मिस इंडिया 2022

3 जुलाई, 2022 को कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता। यह फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता का 58वां संस्करण था।

महत्वपूर्ण तथ्यः 21 वर्षीय सिनी शेट्टी को मुंबई के JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (JIO World Convention Center) में पूर्ववर्ती मिस इंडिया मानसा वाराणसी द्वारा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया।

  • सिनी शेट्टी अब 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर-अप राजस्थान की रुबल शेखावत रहीं , जबकि सेकंड रनर-अप उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान बनी।

लघु संचिका