RIMPAC-2022 अभ्यास

12 जुलाई से 4 अगस्त, 2022 के मध्य द्विवार्षिक बहुपक्षीय ‘RIMPAC -2022’ नौसैनिक अभ्यास अमेरिका स्थित हवाई के पर्ल हार्बर में आयोजित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस नौसैनिक अभ्यास का उद्देश्य मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और विश्वास का निर्माण करना है।

  • इस बहुआयामी अभ्यास में 38 युद्धपोत, 31 मानव रहित प्रणाली, 170 विमान और 25,000 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया।
  • भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई विमान ने इस अभ्यास में हिस्सा लिया।
  • इस अभ्यास में कुल 28 देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया हैं।
  • अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में द्विवार्षिक ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ (RIMPAC) अभ्यास 2022 में 6 सप्ताह का गहन संचालन और प्रशिक्षण शामिल है।
  • RIMPAC पश्चिमी प्रशांत महासागर में द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।

GK फ़ैक्ट

  • INS सतपुड़ा भारत का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित 6,000 टन निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट (Guided Missile Stealth Frigate) है, जो हवा, सतह और पानी के भीतर विरोधियों को तलाशने और नष्ट करने के लिए सुसज्जित है।

लघु संचिका