झंडा दिवस (22 जुलाई)

महत्वपूर्ण तथ्यः वर्ष 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था।

  • इसीलिए प्रत्येक वर्ष 22 जुलाई को झंडा दिवस मनाया जाता है।
  • ‘तिरंगा’ भारत का राष्ट्रीय ध्वज है, जो 3 रंगोंसे बने होने के कारण इसे तिरंगा कहा जाता है।
  • तिरंगे में सबसे ऊपर गहरा केसरिया, मध्य में सफेद और सबसे नीचे गहरा हरा रंग बराबर अनुपात में है।
  • झंडे की चौड़ाई और लम्बाई का अनुपात 2:3 है। सफेद पट्टी के केंद्र में गहरा नीले रंगका चक्र है, चक्र की परिधि लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर है। इस चक्र में 24 तीलियाँ हैं।

लघु संचिका