68वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार

22 जुलाई, 2022 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।

महत्वपूर्ण तथ्यः 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2020 में मध्य प्रदेश को सर्वाधिक फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है, जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को स्पेशल मेंशन मिला।

  • किश्वर देसाई की ‘द लॉन्गेस्ट किस’ ने वर्ष के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जीता है।
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जस्टिस डिले बट डिलीवर्ड (Justice Delay But Delivered) तथा थ्री सिस्टर्स (Three Sisters) को प्राप्त हुआ है।
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म का पुरस्कार मानाह अरू मानुह (मानस और लोग) को प्राप्त हुआ है।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्मः सोरारई पोट्रु
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशकः सची, अय्यप्पनम कोशियुम
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्मः तान्हाजी
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेताः सूर्या को सोरारई पोट्रु के लिए और अजय देवगन को तान्हाजी के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीः अपर्णा बालमुरली, सोरारई पोट्रु
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेताः बीजू मेनन, अय्यप्पनम कोशियाम
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्रीः लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली, शिवरंजनियुम इनम सिला पेंगलुम
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथाः सोरारई पोट्रु, शालिनी उषा नायर और सुधा कोंगरा
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा (संवाद लेखक): मैडोन अश्विन, मंडेला
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत): अला वैकुंठपुरमुलु, थमन सो
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक): सोरारई पोट्रु, जीवी प्रकाश
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगरः राहुल देशपांडे (एमआई वसंतराव)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिकाः नंचम्मा, अय्यप्पनम कोशियाम
  • सर्वश्रेष्ठ गीतः साइना, मनोज मुंतशी
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्मः टूलिडास जूनियर
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकारः तक-तक के लिए अनीश मंगेश गोसावी
  • निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कारः मंडेला
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्मः सुमी

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत के सिनेमा जगत में सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है।
  • यह कलात्मक और तकनीकी दोनों तरह की फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करते है।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1954 में किया गया।
  • फिल्म समारोह निदेशालय ने 1973 में इन पुरस्कारों के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

लघु संचिका