गायक भूपिंदर सिंह

18 जुलाई, 2022 को प्रसिद्ध पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

महत्वपूर्ण तथ्यः भूपिंदर सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत आकाशवाणी से की थी और वे दिल्ली दूरदर्शन से भी जुड़े जुड़े थे।

  • उन्होंने फिल्मों में कई गीतों को अपनी मधुर आवाज दी। उन्हें ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘हकीकत’ और कई अन्य फिल्मों में सुरीले गीतों के लिए याद किया जाता है।
  • इन्होने मोहम्मद रफी, आरडी बर्मन, लता मंगेशकर, आशा भोंसले और बप्पी लाहिड़ी के साथ काम किया था।
  • उनके बॉलीवुड गायन की शुरुआत 1964 के चेतन आनंद के निर्देशन में बनी ‘हकीकत’ फिल्म से हुई थी।
  • पार्श्व गायन के अलावा, भूपिंदर सिंह कई लोकप्रिय ट्रैकों पर गिटारवादक भी थे। जिनमें ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है’, ‘चिंगारी कोई भड़के’ और ‘महबूबा ओ महबूबा’ शामिल हैं।

लघु संचिका