मैरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज

23 जुलाई, 2022 को अंडमान सागर में जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (Japan Maritime Self Defense Force) और भारतीय नौसेना के बीच एक मैरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (Maritime Partnership Eñercise) आयोजित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्यः भारत और जापान देश पिछले कई वर्षों से समुद्री संबंधों को मजबूत करने हेतु हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region) में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

  • आयोजित किए गए अभ्यासों का उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी (Interoperability) को बढ़ाना और सीमैनशिप (seamanship) और संचार प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना था।
  • यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

लघु संचिका