फील्ड मेडल पुरस्कार

5 जुलाई, 2022 इंटरनेशनल मैथमैटिकल यूनियन (International Mathematical Union) द्वारा फील्ड मेडल पुरस्कार प्रदान किये गये।

महत्वपूर्ण तथ्यः विजेताओं की घोषणा हेलसिंकी में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में की गई।

  • यूक्रेन की नंबर थिओरिस्ट मैरीना वियाजोवस्का (Number theorist Maryna Viazovska), ब्रिटेन के जेम्स मेनार्ड (James Maynard), अमेरिका के जून हुह (June Huh) और फ्रांस के ह्यूगो डुमिनिल-कोपिन (Hugo Duminil-Copin) को 2022 के लिए फील्ड्स मेडल पुरस्कार प्रदान किये गये।

फील्ड्स मेडल पुरस्कार

  • यह गणित के क्षेत्र में 40 वर्ष से कम आयु के लोगों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार को अक्सर गणित के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के रूप में वर्णित किया जाता है। यह प्रत्येक 4 साल के अन्तराल के बाद प्रदान किया जाता है।
  • मैरीना वियाजोवस्का, ईरान की मरियम मिर्जाखानी (Maryam Mirzakhani) के बाद यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली दूसरी महिला हैं।

लघु संचिका