इंदरमिट गिल

21 जुलाई, 2022 को विश्व बैंक ने भारतीय नागरिक अर्थशास्त्री इंदरमिट गिल को अपना मुख्य अर्थशास्त्री और विकास अर्थशास्त्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।


महत्वपूर्ण तथ्यः उनकी नियुक्ति 1 सितंबर, 2022 से प्रभावी होगी।

  • गिल वर्तमान में समान विकास, वित्त और संस्थानों (Equitable Growth, Finance and Institutions) के उपाध्यक्ष हैं।
  • गिल कौशिक बसु के बाद अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा करने वाले केवल दूसरे भारतीय होंगे। कौशिक बसु 2012 से 2016 तक विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री थे।
  • रघुराम राजन और गीता गोपीनाथ ने विश्व बैंक की सहयोगी संस्था, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया है।
  • गिल ने आर्थिक भूगोल पर 2009 की प्रभावशाली विश्व विकास रिपोर्ट (World Development Report) का नेतृत्व किया।
  • गिल को ‘मध्य आय जाल’ की अवधारणा को विकसित करने में उनके अग्रणी कार्य के लिए भी माना जाता है।
  • उन्होंने 1993 से 2016 तक विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के कार्यालय में विकास नीति के निदेशक और यूरोप एवंमध्य एशिया के क्षेत्रीय मुख्य अर्थशास्त्री सहित कई नेतृत्व पदों पर कार्य किया था।
  • उन्होंने विकासशील देशों के सामने नीतिगत मुद्दों जैसे, संप्रभु ऋण, हरित विकास, श्रम बाजार, गरीबी और असमानता एवं प्राकृतिक संसाधन संपदा के प्रबंधन पर व्यापक रूप से प्रकाशित किया है।

लघु संचिका