अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (3 जुलाई)

महत्वपूर्ण तथ्यः पहला अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस की शुरुआत 3 जुलाई 2008 को की गई थी, जब जीरो वेस्ट यूरोप (Zero Waste Europe) के एक सदस्य रेजेरो ने इसकी शुरुआत की थी।

  • एक साल बाद, जीरो वेस्ट यूरोप ने यूरोपीय संघ के लिए अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस की शुरुआत की।
  • दुनिया भर में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए यह दिवस आयोजित किया जाता है।
  • 2002 में, बांग्लादेश प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का मुख्य उद्देश्य एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के निरंतर उपयोग से हमारे पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • भारत, बांग्लादेश, चीन, रवांडा, इटली सहित कई देशों ने अब प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लघु संचिका