भारतीय गणितज्ञ नीना गुप्ता ने जीता रामानुजन पुरस्कार 2021

10 दिसंबर, 2021 को कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की गणितज्ञ ‘प्रोफेसर नीना गुप्ता’ को ‘एफाइन बीजगणितीय ज्यामिति’ (Afafine algebraic geometry) और ‘क्रमविनिमेय बीजगणित’ (commutative algebra) में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का ‘डीएसटी-आईसीटीपी-आईएमयू रामानुजन पुरस्कार 2021’ ( DST-ICTP-IMU Ramanujan Price 2021) से सम्मानित किया गया है।

  • प्रोफेसर गुप्ता रामानुजन पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला हैं। पहली बार 2005 में यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और अंतरराष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) के साथ अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) द्वारा यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
  • रामानुजन पुरस्कार हर साल एक प्रख्यात गणितज्ञ को दिया जाता है, जिनकी उम्र पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के 31 दिसंबर को 45 वर्ष से कम हो और जिन्होंने विकासशील देशों में उत्कृष्ट शोध कार्य किया है।
  • पुरस्कार ICTP, ट्राइस्टे द्वारा संचालित और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।
  • नीना गुप्ता को 2019 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • 2014 में, उन्हें बीजगणितीय ज्यामिति में एक मूलभूत सवाल ‘जारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम’ (Zariski cancellation problem) के समाधान के उनके संस्करण के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के ‘युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।

लघु संचिका