बालकृष्ण दोषी रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित

भारत के वास्तुविद बालकृष्ण दोषी को 10 दिसंबर, 2021 को ‘रॉयल इंस्टीटड्ढूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स’ (Royal Institute of British Architects: RIBA) द्वारा रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

  • रॉयल गोल्ड मेडल वास्तुकला के लिए दुनिया का सर्वोच्च सम्मान है।
  • 94 वर्षीय दोषी को उनके सात दशकों के करियर के लिए पूरे भारत में 100 से अधिक निर्मित परियोजनाओं के लिए जाना जाता है।
  • आजीवन किए गए काम को मान्यता देने वाले रॉयल गोल्ड मेडल को व्यक्तिगत रूप से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा अनुमोदित किया जाता है और इसे ऐसे व्यक्ति या लोगों को दिया जाता है, जिनका वास्तुकला की उन्नति पर महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है।
  • उन्हें यह पुरस्कार 2022 में एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • ली कर्बजियर के साथ पेरिस में वरिष्ठ डिजाइनर (1951- 54) के रूप में चार साल और अहमदाबाद में परियोजनाओं की निगरानी के लिए भारत में चार और साल काम करने से पहले बालकृष्ण दोषी ने जे. जे. स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, बॉम्बे से अध्ययन किया।
  • उन्होंने लुईस खान के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के निर्माण के लिए एक सहयोगी के रूप में काम किया।

जीके फ़ैक्ट

  • दोषी 2018 में प्रित्जकर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय वास्तुकार हैं।

लघु संचिका