2023 में लॉन्च होगा गगनयान

9 दिसंबर, 2021 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

गगनयान कार्यक्रम का उद्देश्यः भारतीय प्रक्षेपण यान के माध्यम से मनुष्यों को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में भेजने और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता प्रदर्शित करना।

महत्वपूर्ण तथ्यः इस प्रक्षेपण के साथ भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

गगनयान मिशन शुरू करने की योजनाः सबसे पहले, ‘चालक दल के बचने की प्रणाली’ (Crew Escape System) के प्रदर्शन के सत्यापन के लिए परीक्षण वाहन उड़ान और गगनयान का पहला बिना चालक वाला मिशन (G1) 2022 की दूसरी छमाही की शुरुआत के दौरान लॉन्च किया जाना निर्धारित है।

  • इसके बाद 2022 के अंत में इसरो द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष यात्री मानव-रोबोट ‘व्योममित्र’ ले जाने वाला दूसरा मानव रहित मिशन होगा।
  • अंत में, पहला क्रू गगनयान मिशन 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी