सर्वेक्षण पोत ‘संध्याक’

5 दिसंबर, 2021 को भारतीय नौसेना के लिए बनाए जा रहे सर्वेक्षण पोत (लार्ज) परियोजना के तहत चार जहाजों में से पहला ‘संध्याक’ (Sandhayka) कोलकाता में लांच किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः जहाज का शुभारंभ नौसेना की सामुद्रिक परंपरा के अनुरूप रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट ने अथर्ववेद के मंत्रजाप से किया।

  • यह जहाज (पोत) रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड, द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इस पोत का हुगली नदी में जलावतरण किया गया।
  • ये सर्वेक्षण पोत बंदरगाहों और हार्बर के पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे पानी वाले हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और नौवहन चैनलों और मार्गों के निर्धारण में सक्षम हैं।
  • इसके अलावा ये जहाज समुद्री सीमाओं का सर्वेक्षण करने और रक्षा अनुप्रयोगों हेतु समुद्र संबंधी और भौगोलिक डेटा के संग्रह में भी सक्षम हैं।
  • एक यूटिलिटी हेलीकॉप्टर सहित इन जहाजों में वापसी के लिए एक हैंगर भी होगा। इसमें लागत के हिसाब से 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।

जीके फ़ैक्ट

  • 30 अक्टूबर, 2018 को 2435 करोड़ रुपये की कुल लागत से रक्षा मंत्रालय और जीआरएसई के बीच चार सर्वेक्षण पोत के निर्माण हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी