विकसित सितारों में लिथियम की प्रचुरता का रहस्य

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA), बैंगलोर के वैज्ञानिकों ने कुछ विकसित सितारों में लिथियम की प्रचुरता का सुराग लगाया है।

महत्वपूर्ण तथ्यः लिथियम धरतती पर एक ट्रेस तत्व (trace element) है, जिसका रिचार्जेबल बैटरी में इस्तेमाल किया जाता है।

  • चार दशकों से अधिक समय से खगोलविदों को सितारों के एक वर्ग की सतह पर लिथियम की बहुतायत मात्रा पाये जाने की जानकारी है।
  • लगभग एक प्रतिशत लाल गुच्छ तारों में लिथियम की प्रचुरता के पीछे का कारण और प्रक्रियाएं एक पहेली बनी हुई हैं।
  • पहली बार वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि सभी लिथियम युक्त तारे अपने मूल में हीलियम जला रहे हैं।
  • उन्होंने ‘एमएनआरएएस’ (MNRAS) पत्रिका में प्रकाशित अपने शोधपत्र में अनुमान लगाया है कि लिथियम का उत्पादन सीधे हीलियम की चमक से जुड़ा हुआ है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी