एबीयू रोबोकॉन 2022

दूरदर्शन अगस्त 2022 में रोबोकॉन 2022 के अंतरराष्ट्रीय फाइनल की मेजबानी करेगा।

महत्वपूर्ण तथ्यः एबीयू रोबोकॉन (ABU Robocon) एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन द्वारा आयोजित की जाने वाली रोबोट प्रतियोगिता है और हर साल विभिन्न सदस्य देशों द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।

  • वर्ष 2022 में इसे नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। डीडी एबीयू रोबोकॉन 2022 का विषय ‘लागोरी’ होगा।
  • एबीयू रोबोकॉन 2021 की मेजबानी चीन द्वारा की गई थी, जिसमें 12 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय रोबोकॉन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। भारत की तरफ से फाइनलिस्ट बनी अहमदाबाद के निरमा विश्वविद्यालय और गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीमों ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया।

रोबोकॉनः इसे एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (एबीयू) द्वारा 2002 में शुरू किया गया था, एबीयू रोबोकॉन प्रतियोगिता एक निश्चित अवधि में एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए रोबोटों को एक-दूसरे के सामने खड़ा करती है।

  • प्रतियोगिता का उद्देश्य समान रुचियों वाले युवाओं के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है, जो 21वीं सदी में अपने-अपने देशों का नेतृत्व करते हुए इस क्षेत्र में इंजीनियरिंग एवं प्रसारण प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

जीके फ़ैक्ट

  • लागोरी एक पारंपरिक और सबसे अधिक खेले जाने वाले प्राचीन खेलों में से एक है, जिसकी शुरुआत भारत के दक्षिणी भाग में हुई है। यह 1990 के दशक के आसपास भारत में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक था। लगभग 5000 साल पहले लिखे गए एक हिंदू धार्मिक ग्रंथ भागवत पुराण में खेल का इतिहास पाया जाता है। इसमें उल्लेख है कि भगवान कृष्ण ने अपने दोस्तों के साथ यह खेल खेला था।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी