वनलाइनर सामान्य ज्ञान (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)
प्रश्न
स्वामी सहजानंद का संबंध किससे था?
उत्तर बिहार के किसान आंदोलन के साथ
प्रश्न
महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि उनकी उच्च संगठन क्षमता के कारण किस आंदोलन में दी थी?
उत्तर बारदोली सत्याग्रह में
प्रश्न
महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष लौटे?उत्तर 1915
प्रश्न
स्वराज आम जनता के लिए होना चाहिए केवल वर्गों के लिए नहीं के प्रसिद्ध सूत्र की घोषणा किसने की?
उत्तर सी.आर. दास ने
प्रश्न
चम्पारण आंदोलन से कौन संबंधित नहीं था?
उत्तर जय प्रकाश नारायण
प्रश्न
अगस्त 1932 के रैम्जे मैक्डोनॉल्ड के सांप्रदायिक पंचाट के द्वारा किसके लिए पहली बार एक पृथक निर्वाचक समूह बनाया गया?
उत्तर अछूतों के लिए
प्रश्न
कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक कहाँ हुई?उत्तर पटना में (1934)
प्रश्न
जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से जुड़े थेउत्तर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी
प्रश्न
बेगूसराय के चौकीदारी टैक्स के विरुद्ध आंदोलन किसका एक हिस्सा था?
उत्तर सविनय अवज्ञा आंदोलन
प्रश्न
देशी राज्यों में से कौन ‘यथावत’ समझौते का पक्षधर था?
उत्तर हैदराबाद
प्रश्न
भारतीय राजनीति में 1947 के बाद किस महिला ने सर्वाधिक योगदान दिया?
उत्तर अरुणा आसफ अली
प्रश्न
"हम बहुत बड़ी भूल करेंगे यदि हम बिहार की जनता और उनके मंत्रिमंडल को लीग के नेताओं के हिंसक व असभ्य आक्रमणों के आगे आरक्षित छोड़ देंगे।" वर्ष 1946 में यह बात किसने की?
उत्तर सरदार पटेल ने
प्रश्न
मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की स्थापना की मांग करने वाले प्रस्ताव को कब पारित किया गया?
उत्तर मार्च 1940 में
प्रश्न
भारत छोड़ो’ आंदोलन के समय किसने ‘कांग्रेस रेडियो’ का प्रसारण किया?
उत्तर उषा मेहता
प्रश्न
आजाद हिंद फौज का विचार किसने सुझाया?
उत्तर मोहन सिंह
प्रश्न
प्लानिंग एंड दि पुअर’ नामक शीर्षक पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
उत्तर बी.एस. मिन्हास
प्रश्न
‘डायना: ए ट्रिब्यूट’ के लेखक हैं
उत्तर जूलिया डेलानो
प्रश्न
मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था
उत्तर जौ/यव
प्रश्न
ताम्रपाषाण काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे?
उत्तर उत्तर से दक्षिण की ओर
प्रश्न
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहाँ पर है?
उत्तर भोपाल
प्रश्न
मोहनजोदड़ों की हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे
उत्तर सर जॉन मार्शल
प्रश्न
ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः ‘सोम’ को समर्पित है?
उत्तर नौवां मंडल
प्रश्न
किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है?
उत्तर सामवेद
प्रश्न
अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है?
उत्तर कंठोपनिषद में
प्रश्न
प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया?
उत्तर परुष्णी
प्रश्न
गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण जिस राज्य में हुआ था, वह है
उत्तर मल्ल
प्रश्न
महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जानते हैं?
उत्तर पद्मपाणि
प्रश्न
नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्वप्रसिद्ध था?
उत्तर बौद्ध धर्म दर्शन
प्रश्न
अर्द्धनारीश्वर मूर्ति में आधा शिव तथा आधा पार्वती प्रतीक है
उत्तर देव और उसकी शक्ति का योग
प्रश्न
वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारंभ की?
उत्तर भागवतों ने
प्रश्न
कौन ‘प्रस्थानत्रयी’ में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर भागवत
प्रश्न
पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर चंद्रगुप्त मौर्य
प्रश्न
प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
उत्तर ई-पू- छठवीं शताब्दी
प्रश्न
कौन-सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था?
उत्तर श्रीलंका
प्रश्न
प्राचीन भारत में कौन-सी एक लिपि दाई ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी?
उत्तर खरोष्ठी
प्रश्न
कौन-सा एक वक्तव्य अशोक के प्रस्तर स्तंभों के बारे में गलत है?
उत्तर ये स्थापत्य संरचना के भाग हैं
प्रश्न
किस एक अभिलेख में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है?
उत्तर मास्की
प्रश्न
प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगस्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?
उत्तर चंद्रगुप्त मौर्य
प्रश्न
गांवों के शासन को स्वायत्तशासी पंचायतों के माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था का सूत्रपात किसने किया?
उत्तर मौर्यों ने
प्रश्न
‘रथ यात्रा’ महोत्सव कहां होता है?
उत्तर पुरी


