वनलाइनर सामान्य ज्ञान ( वर्षा)

प्रश्न

दक्षिण-पश्चिम मानसून काल में से सबसे कम वर्षा कहां होती है?

उत्तर चेन्नई

प्रश्न

कौन-सा एक सबसे सूखा स्थान है?

उत्तर लेह

प्रश्न

‘मानसून’ शब्द की व्युत्पत्ति हुई

उत्तर अरबी भाषा से

प्रश्न

भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक-तापांतर पाया जाता है?

उत्तर राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में

प्रश्न

अमृतसर एवं शिमला लगभग एक ही अक्षांश पर स्थित हैं, परंतु उनकी जलवायु में भिन्नता कारण है

उत्तर उनकी ऊंचाई में भिन्नता

प्रश्न

कौन-सी एक प्रकार की जलवायु की छत्तीसगढ़ राज्य में फैलाव पाया जाता है?

उत्तर आर्द्र-दक्षिण-पूर्व

प्रश्न

कहां पर आर्द्र जलवायु का अनभुव होता है?

उत्तर कोच्चि, तेजपुर

प्रश्न

भारत के किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है?

उत्तर केरल

प्रश्न

भारत में ग्रीष्म कालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा है

उत्तर दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

प्रश्न

तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौन-से हैं?

उत्तर नवंबर-दिसंबर

प्रश्न

भारत मूलतः एक मानसूनी देश है

उत्तर उच्च हिमालय उसे जलवायु संबंधी विशिष्टता प्रदान करता है

प्रश्न

भारत को उष्णकटिबंध और उपोष्ण कटिबंध में विभाजन करने के आधार के रूप में जानी गई जनवरी की समताप रेखा है

उत्तर 18°C

प्रश्न

भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च ताप और निम्न दाब, हिन्द महासागर से वायु का कर्षण करते है, जिसके कारण प्रवाहित होती है

उत्तर दक्षिण-पश्चिमी मानसून

प्रश्न

मानसून का निवर्तन इंगित होता है

उत्तर साफ आकाश से; बंगाल की खाड़ी में अधिक दाब परिस्थिति से; स्थल पर तापमान से बढ़ने से

प्रश्न

भारतीय मानसून मौसमी विस्थापन से इंगित है, जिसका करण है

उत्तर स्थाल तथा समुद्र का विभेदी तापन

Showing 1-15 of 15 items.