वनलाइनर सामान्य ज्ञान (सामाजिक विकास)
प्रश्न
निम्नांकित में कौन भारत में गरीबी रेखा का निर्धारण करता है?
उत्तर योजना आयोग (अब नीति आयोग)
प्रश्न
भारत सरकार द्वारा घोषित ‘ए बी सी’ इंडेक्स किससे सम्बन्धित है?
उत्तर स्वास्थ्य
प्रश्न
भारत निर्माण के अंतर्गत दूरसंचार सेवाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य है
उत्तर 66822 गांवों तक VPT (Village Public Telephone) सुविधा प्रदान करना
प्रश्न
भारत निर्माण के अंतर्गत सिंचाई व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
उत्तर 10 मिलियन हेक्टेयर भूमि
प्रश्न
कौन भारत में ग्रामीण रोजगार का सबसे बड़ा कार्यक्रम है?
उत्तर मनरेगा
प्रश्न
उत्पादक कीमत सूचकांक मापता है।
उत्तर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं की कीमत के औसत परिवर्तन को
प्रश्न
संयुक्त राष्ट्र संघ ने ‘परम गरीबी’ की परिभाषा अंगीकृत की थी।
उत्तर 1995 वर्ष
प्रश्न
‘गरीबी का दुश्चक्र’ की अवधारणा संबंधित है।
उत्तर नर्क्से से
प्रश्न
भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सक्षम परियोजना सम्बन्धित है।
उत्तर नवीन अप्रत्यक्ष कर नेटवर्क से
प्रश्न
सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008 के अन्तर्गत प्रारम्भ की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कवर करती है।
उत्तर केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को
प्रश्न
मेक इन इंडिया योजना किस वर्ष शुरू की गई है?
उत्तर 25 सितंबर, 2014
प्रश्न
कौशल विकास योजना बढ़ाती है।
उत्तर मानव पूँजी
प्रश्न
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा, ‘ग्लोबल जेन्डर गैप इन्डेक्स’ (वैश्विक लिग सूचकांक) के आकलन हेतु प्रचालन के रूप में प्रयुक्त होता है।
उत्तर स्वास्थ्य, शिक्षा, राजनैतिक एवं आर्थिक आयाम
प्रश्न
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-3 के अनुसार, भारत में स्वास्थ्य देखभाल का मुख्य स्रोत चिकित्सा का निजी क्षेत्र है।
उत्तर शहरी क्षेत्र 70% कुटुम्बों का
प्रश्न
‘सतत विकास लक्ष्य’ 2017 के सूचकांक में भारत का कौन सा स्थान है।
उत्तर 116वॉ
प्रश्न
कौन-सी एजेंसी भारत से कृषि-सामानों के निर्यात में सम्मिलित नहीं है (सहभागी नहीं है)?
उत्तर इफको
प्रश्न
अटल पेंशन योजना शुरू की गई
उत्तर 9 मई, 2015
प्रश्न
पंचायती संस्थाओं के विकेंद्रीकरण की सिफारिश की गई थी।
उत्तर बलवंत राय मेहता के द्वारा,
प्रश्न
किस वर्ष सुकन्या समृद्धि योजना प्रारम्भ की गई?
उत्तर 22 जनवरी, 2015
प्रश्न
प्रधानमंत्री जन-धन योजना की लांच तिथि है
उत्तर 28 अगस्त, 2014
प्रश्न
‘सर्वशिक्षा अभियान’ में सम्मिलित आयु समूह है।
उत्तर 6-4 वर्ष
प्रश्न
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम पारित हुआ
उत्तर 2005
प्रश्न
पहल (PAHAL) योजना के संदर्भ में सत्य है।
उत्तर यह डी बी टी (DBT) के माध्यम से एल.पी.जी (LPG) अनुदान का हस्तांतरण करती हैं, यह जाम (JAM) का प्रथम प्रकार है। उपभोक्ताओ के बैंक खाते में LPG अनुदान का सीधा हस्तांतरण करती है
प्रश्न
‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’ प्रारंभ की गई
उत्तर देश में वित्तिय समावेशन (फाइनेंशियल इंक्लूजन) को प्रोत्साहित करने के लिए
प्रश्न
अटल पेंशन योजना क्या है?
उत्तर न्यूनतम पेंशन गारंटी योजना है, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों हेतु है। कंट्रीब्यूशन राशि के बराबर राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी जो रिटायर होने पर प्रभावी होगा
प्रश्न
उज्जवला योजना के अधीन आवंटित बजट एवं लक्ष्य कितना है?
उत्तर 8000 करोड़ रुपये (बजट), लक्ष्य 5 करोड़ परिवार
प्रश्न
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लक्षित वर्ग कौन है?
उत्तर रेखा के नीचे परिवारों की महिला सदस्य
प्रश्न
भारत में वर्ष 2009-10 में प्रारंभ की गई ‘इन्क्लूसिव एजुकेशन फॉर द डिसएबल्ड एट सेकेण्डरी स्टेज’ योजना किसके अंतर्गत प्रदान की जाती है।
उत्तर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
प्रश्न
भारत में बेरोजगारी मापन की कौन सी विधि NSSO द्वारा प्रयोग में लायी जाती हैं।
उत्तर वार्षिक स्तर, साप्ताहि क स्तर, दैनिक स्तर
प्रश्न
स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना कब शुरू की गई?
उत्तर वर्ष 1997
प्रश्न
भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘मिशन इंद्रधनुष’ संबंधित है?
उत्तर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
प्रश्न
1 मई, 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई, UP के किस जिले से प्रधानमंत्री द्वारा योजना प्रारंभ की गई?
उत्तर बलिया
प्रश्न
‘स्वच्छ भारत’ कार्यक्रम हेतु केंद्र सरकार ने 6 नवंबर, 2015 को उपकर लगाया है, इस उपकर की दर है।
उत्तर 0.50 प्रतिशत
प्रश्न
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना का आरंभ किया गया।
उत्तर 2004 में
प्रश्न
प्राथमिक शिक्षा के लिए पौष्टिक अवलंब का राष्ट्रीय कार्यक्रम कब आरंभ किया गया।
उत्तर वर्ष 1995 में
प्रश्न
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य है
उत्तर गाँवों को मुख्य सड़क से जोड़ना, पक्की सड़क बनाना
प्रश्न
स्वावलंवन योजना प्रारंभ की गई।
उत्तर वर्ष, 2010 में
प्रश्न
‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की अवधि है/ समयावधि है।
उत्तर 2015-2022
प्रश्न
भारत में महिला समृद्धि योजना शुरू की गई।
उत्तर 2 अक्टूबर, 1993 में
प्रश्न
ट्राईसेम (TRYSEM) क्या है?
उत्तर 18-35 आयु-वर्ग के ग्रामीण युवको के प्रशिक्षण एवं ग्रामीण विकास संबंधी योजना है जो IRDP का महत्वपूर्ण भाग है इसका प्रारम्भ वर्ष, 1979 में किया गया था


